छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 8 अप्रैल से राज्य में मौसम में बदलाव की शुरुआत हो सकती है। खासकर 9 और 10 अप्रैल को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।



राजधानी रायपुर में पारा चढ़ा

रायपुर में बीते 24 घंटे में तापमान में साढ़े चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री था, वहीं शनिवार को यह बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री बना रहेगा

प्रदेश के अन्य हिस्सों का हामध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ी है, जबकि बस्तर संभाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे गर्म शहर रायपुर रहा। सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवात का प्रभाव बना हुआ है, हालांकि इसका असर केवल बस्तर क्षेत्र में दिखाई देगा।

बस्तर में बारिश और आंधी के आसार

बस्तर संभाग में 7 से 10 अप्रैल तक मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में हल्की बारिश, तेज हवा और बादलों की गरज के साथ मौसम परिवर्तन देखने को मिल सकता है

हीटवेव की दस्तक जल्द

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह काफी गर्म रहने वाला है। इस दौरान हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जिसमें तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। यदि तापमान 44 डिग्री से अधिक होता है तो हीटवेव अलर्ट जारी किया जा सकता है।

लोगों को गर्मी से मिली राहत, लेकिन सतर्क रहें

हालांकि अप्रैल की शुरुआत में बारिश और बादलों ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दी है, लेकिन आने वाले सप्ताहों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतना जरूरी है।





Post a Comment

Previous Post Next Post